उत्तराखंड: कोविड-19 महामारी के चलते दस लाख पीले राशन कार्डधारकों को तीन महीने के लिये मिलेगा अतिरिक्त राशन, सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिए निर्देश

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर राज्य खाद्यान्न योजना के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के चलते विशेष खाद्यान्न सहायता दी जायेगी। यह सहायता पीले राशन कार्डधारकों के लिये ही मान्य होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर जारी: आज 109 मरीज़ों की मौत, 7749 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 7005, देहरादून में 2352 कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के दस लाख पीले राशन कार्डधारकों को तीन महीने के लिये अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। वर्तमान में साढ़े सात किलो प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न मिलता है। जिसको बढ़ाकर बीस किलो प्रतिमाह कर दिया गया है। जिसमें दस किलो चावल एवं दस किलो गेहूँ मिलेगा। जिसका मूल्य वर्तमान दरों पर ही रहेगा। जो कि गेहूँ के लिये 8.60 रू० प्रति किलो एवं चावल के लिये 11.00 रू० प्रति किलो है।

यह भी पढ़ें: भारत सरकार की कैबिनेट मीटिंग में देहरादून-मसूरी के बीच एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम को मिली मंजूरी

ये विशेष योजना मई, जून एवं जुलाई माह के लिये कार्डधारकों को उपलब्ध रहेगी। जिसमें कि राज्य सरकार पर कुल 37.00 करोड़ रू० का अतिरिक्त राजस्व भार आयेगा। जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। मई के महीने का राशन 18 तारीख़ से वितरित होने लगेगा और शेष महीनों का राशन हर महीने की एक तारीख़ को वितरित हो जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना निरंतर जारी रहेगी। जिसमें प्रथम बार दो किलो चना दाल सभी 23 लाख राशन कार्डधारकों को मिलेगी। तत्पश्चात जो भी दालें भारत सरकार से उपलब्ध होती रहेंगी, वह आगामी महीनों में उपलब्ध कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें: Video: भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैंची धाम के समीप बादल फटने से सड़क पर आया मलबा, मार्ग बंद

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like