वायरल विडियो: जब बेटी को आरती करते देखा तो शाहिद अफरीदी ने तोड़ दिया टीवी

Please Share

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इन दिनों सुर्खियों में है। शाहिद अफरीदी का एक विडियो सोशल मीडिया में जमकर  वायरल हो रहा है। हालाकिं यह इंटरव्यू का विडियो पुराना है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल एक पाकिस्तानी चैनल को इंटरव्यू देते हुए  शाहिद अफरीदी ने अपनी निजी जिन्दगी का एक किस्सा बताया कि जब एक बार उन्होंने घर में अपनी बेटी को आरती करते हुए देख लिया था तो गुस्से में आकर उन्होंने टीवी ही तोड़ दिया था।

अफरीदी ने इंटरव्यू में  कहा कि मैं एक बार जब घर आया तो देखा कि मेरी बेटी टीवी चैनल के सामने पता नहीं, थाली लेकर क्या करती हैं ।  वह इस दौरान हाथ में थाली पकड़ने का इशारा करते हुए ये सब बता रहे थे इतने में उन्हें एंकर बताती हैं कि इसे आरती करना कहते हैं। इसके बाद अफरीदी ने आगे कहा कि उनकी बेटी टीवी में देख ये सब कर रही थी । जिसके बाद उन्होंने  अपनी बेटी को ऐसा करते देखकर काफी गुस्सा आया और उन्होंने अपना हाथ मारकर टीवी को तोड़ दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like