मसूरी: नये साल में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर, पुलिस प्रशासन की जबरदस्त तैयारियां शुरू

Please Share

रिपोर्टर – नरेश नौटियाल 

मसूरी: खासकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रेफिक प्लान तैयार किया गया है। मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि नये साल पर शहर में ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए सभी ट्रेफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। जिसमें 100 के करीब अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। बताया कि नये साल पर शहर के हर चौक चौराहों के साथ ही देहरादून मसूरी मार्ग, मंलिगार चौक, किताबघर चौक, मसूरी कैंपटी मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिससे जाम की स्थित पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि पांच पार्किगों की व्यवस्था भी कर ली गई है जहां पर पर्यटक वाहनों को पार्क कर पाएंगे।

वहीं बताया कि शहर में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मार्गों को डायवर्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like