नई दिल्ली: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है कि इस बार एक फरवरी को संसद का बजट सत्र पेश किया बजाएगा। उस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी । परम्परा के मुताबिक़ ही साल के इस पहले संसद सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर सरकार की भावी योजनाओं का ख़ाका पेश करेंगे । सूत्रों के मुताबिक़ उसी दिन सरकार 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में पेश करेगी । और ये भी जानकारी मिल रही है कि बजट सत्र दो भागों में होगा । पहला सत्र 7 फरवरी तक चलने की संभावना है । जिसके बाद दूसरा भाग मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

