पंजाब के फिरोजपुर में घुसे तीन पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की फायरिंग

Please Share

फिरोजपुर: भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्‍तानी ड्रोन दिखाई दिए। फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव के पास एक ड्रोन मंडराते दिखे। इससे सनसनी फैल गई। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने दोनों जगह इन ड्रोन को मार गिराने के लिए फायरिंग की, लेकिन वे बचकर भागने में कामयाब रहे। तरनतारन में खेमकरण सेक्‍टर में दो ड्रोन दिखाई दिए। दोनों क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिरोजपुर में ड्रोन बॉर्डर एरिया के गांव टेंडीवाला में दिखाई दिया। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इससे पहले भी फिरोजपुर के बार्डर क्षेत्र सहित पंजाब के कई सीमा क्षेत्रों में पाकिस्‍तानी ड्रोन दिखाई दे चुके हैं। ड्रोन से हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाने की बात सामने आई थी। तरनतारन में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खेमकरण सेक्‍टर में बीती रात करीब 10 बजे दो ड्रोन देखे गए। मौके पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए 10 राउंड फायर किए, लेकिन दोनों ड्रोन पाक सीमा में भाग गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like