देहरादून: व्यक्ति का आरोप-डॉक्टर की लापरवाही से हुई उसकी माँ की मौत; सीएमओ जांच रिपोर्ट भी डॉक्टर के खिलाफ!

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के एक नामी अस्पताल ‘सन्तुष्टि’ के डॉक्टर जगदीश चाचरा पर एक व्यक्ति नीरज ढिंगरा ने गंभीर आरोप लगाये हैं। व्यक्ति का आरोप है कि, मामूली कमजोरी के चलते वे उपचार के लिए अपनी माँ बिमला देवी को डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के चलते उनकी माँ की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी माँ का पोस्टमार्टम भी कराया। साथ ही डॉक्टर पर भी कानूनी कार्यवाही की बात कही। जिसके लिए नियमानुसार सीएमओ लेवल पर एक जाँच टीम गठित की गई। जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि, मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में भी कहा गया कि, वह डॉक्टर उक्त उपचार करने के लिए अधिकृत नहीं थे, बावजूद इसके उन्होंने यह उपचार जारी रखा और उन्होंने अपनी माँ को खो दिया। साथ ही कहा कि, अब जब जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है, नियमानुसार वह उक्त डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें इसके लिए कई परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

https://www.hindinewsbharat.com/2018/08/25/naami-doctor-par-lagaya-ilaaj-me-laparvahi-ka-aarop-mrit-hone-par-bhi-chalta-rha-ilaaj/

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like