सेना ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, आतंकी भारी मात्रा में लेकर जा रहे थे हथियारों का जखीरा

Please Share

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा में सीआरपीएफ पोस्ट के पास आतंकवादियों की ओर से हुई फायरिंग के बाद जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है। आइजी मुकेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे, पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रक को रोका था। तभी ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया।

 

इस इलाके में कम से कम चार और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है। ट्रक चालक का नाम मोहम्मद मकबूल वानी है जो अनंतनाग का रहने वाला है।
आपको बतादें कि इन आतंकियों की साजिश आत्मघाती हमला करने की थी. आतंकवादी ट्रक में छिप कर घाटी में घुसने की फिराक में थे। उनकी कोशिश कश्मीर में प्रवेश करने की थी। अब तक 3 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like