उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर CRPF के सब इंस्पेक्टर ने किया युवती से दुष्कर्म

Please Share

देहरादून: दून में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती ने रिपोर्ट लिखाकर अपने इंसाफ की गुहार लगाई जिसके बाद उड़ीसा की भुवनेश्वर पुलिस ने देहरादून के रायपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर भुवनेश्वर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। आपको बता दें कि चमोली जिले की पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिन तक धरना भी दिया था। पीड़िता ने दून में डीआईजी से मिलकर भी मदद की गुहार लगाई थी। सीआरपीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। देहरादून में तैनाती के समय भूपेन्द्र ने चमोली की एक युवती से प्रेम-संबंध हो गए थे। भूपेन्द्र ने युवती को शादी का झांसा देकर उसने काफी समय युवती को अपने साथ दून में भी रखा था।

करीब एक साल पहले भूपेन्द्र का तबादला उड़ीसा के भुवनेश्वर में हो गया था। जिसके बाद पीड़ित युवती भी उसके पीछे भुवनेश्वर पहुंच गई थी। आरोप है कि दरोगा ने युवती को आर्मी कैंप के बाहर कमरा लेकर रखा। कुछ दिन पहले दरोगा ने यूपी में अपने घर जाकर दूसरी युवती से शादी का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही इस बात की पीड़िता को भनक लगी तो युवती ने दरोगा के घर पहुंचकर काफी हंगामा किया। उस समय आरोपी ने पीड़ित युवती को शादी करने का आश्वासन दिया था। भुवनेश्वर में तैनाती पर लौटने के बाद दरोगा वादे से मुकर गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like