पेयजल मंंत्री ने पप्पू कार्की के परिवार से की मुलाकात, सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देने की कही बात

Please Share

पिथौरागढ: बेरीनाग ब्लाक के हीपा गांव के निवासी युवा लोक कलाकार पप्पू कार्की की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। पप्पू के मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक में डूबा था। वहीं पप्पू कार्की के अंतिम संस्कार में सरकार का कोई भी प्रतिनिधि नही पहुंचा जिससे स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला, साथ ही चार दिन बाद भी सरकार द्वारा कोई सुध नहीं लिये जाने से भी लोगों ने सरकार से नाराजगी जाहिर की।

मंगलवार को पेयजल आबाकारी मंत्री प्रकाश पंत और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने  पप्पू कार्की के घर जाकर उनके परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भविष्य में परिवार को सरकार से पूरी मदद मिलने की भी बात कही। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय से जितनी भी मदद होगी परिवार को दी जायेगी और बेटे के शिक्षा के लिए भी सरकार की तरफ से मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कलाकार कल्याण कोष से पांच लाख रूपये देने की भी बात कही।  कैबिनेट मंत्री ने पप्पू कार्की के परिवार को अपनी तरफ से 50 हजार की धनराशी दी। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि वो पप्पू कार्की को पत्नी को नौकरी देने व परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए त्रिवेंद्र सरकार से बात करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like