अब व्हट्सएप की सहायता से महिलाये कर सकती हैं शिकायत दर्ज

Please Share

देहरादून– महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस विभाग ने एक और कदम उठाया गया है। डीजी लाएंड आर्डर अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की कर दी गयी है।

जिसको लेकर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं इस मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी किसी भी तरह कि शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज  फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। जैसे ही वो सन्देश व्हात्सएप के माध्यम से महिला सुरक्षा सेल मैं पहुंचेगा उसके तुरंत बाद पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से सीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like