उत्तराखंड कोरोना अपडेट पे अपडेट: 8 और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण का जैसे तूफान आ गया। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, रात 8 बजे की रिपोर्ट के तुरंत बाद 8 और संक्रमित मरीज़ों की एम्स से पुष्टि हुई है। यह सभी टिहरी से संक्रमित मरीज़ है

प्रदेश में अभी तक 4 मोत हुई हैकुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 357 हुई है। वहीँ अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 58 है। आज उत्तराखंड में कुल 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ सामने आये है

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, रात 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 17 और संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई थी। इसमें छह हरिद्वार ज़िले से (मुंबई से लौटे हुए), एक टिहरी से (मुंबई से लौटा हुआ), नौ नैनीताल से (1 दिल्ली से व 8 महाराष्ट्र से लौटे हुए) और एक उदमसिंह नगर से (फ़िरोज़पुर से लौटा हुआ) संक्रमित मरीज़ है

वहीँ आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 15 और संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई थी। इसमें तीन हरिद्वार ज़िले से (1 रुड़की से, 1 लंढौरा से, 1 नरसान से, जिसमे 2 पंजाब से और 1 मुंबई से लौटा), एक देहरादून ज़िले से (रानी पोखरी की एक 32 वर्षीय महिला मुंबई से लौटी), एक टिहरी से (मुंबई से), दो चमोली से (1 नई दिल्ली से व 1 गुरुग्राम से), एक पौड़ी से (गुरुग्राम से लौटा), चार उदमसिंह नगर से (मुंबई से लौटे) और एक पिथौरागढ़ से (मुंबई से लौटा) संक्रमित मरीज़ है। तीन ऐसे मरीज़ है जो राज्य के बहार चले गए है

यह भी पढ़ें: पीड़ित मजदूरों का आरोप, नहीं ले रहा कोई सुध, देखें रोते रोते क्या कह रहे है वे लोग, पुलिस पर भी मार पिटाई का आरोप

अभी 292 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 41, पौड़ी गढ़वाल से 8, टिहरी गढ़वाल से 19, उदमसिंह नगर से 41, चमोली से 11, नैनीताल से 116, उत्तरकाशी से 9, पिथौरागढ़ से 3, बागेश्वर से 8, हरिद्वार से 16, रुद्रप्रयाग से 3, चम्पावत से 8 और अल्मोड़ा से 9 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 613 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 1067 है।

हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून में अब 5 हॉटस्पॉट जोन है। वहीँ हरिद्वार में अब हॉटस्पॉट बढ़कर 5 से 9 हुए है और उधमसिंह नगर में 4 हॉटस्पॉट ज़ोन्स है।

हॉटस्पॉट देहरादून

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेशज

  • चमन विहार, Zलेन नंबर 11, देहरादून

  • वार्ड नंबर 25, आवास विकास, ऋषिकेश

  • गुरु रोड, पटेल नगर

हॉटस्पॉट हरिद्वार

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

  • सती मोहल्ला, वार्ड नंबर 34, नगर निगम रुकडी

  • मातावाला मोहल्ला, वार्ड नंबर 8, नगर पंचायत, लंदुआरा

  • वार्ड नंबर 12, मोहमद पुर, मोहन पूरा, नगर निगम, रूड़की

  • मुंडा खेरा कलां, लक्सर 

  • दरगापुर, लक्सर 

  • आदर्श नगर, नगर निगम, रूड़की 

  • ग्राम दबकी, लक्सर 

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर

  • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

  • विलेज रायपुर, तैसील जसपुर

  • विलेज गुडेलिया तेसिल काशीपुर

  • विलेज सिसाई, नगर पालिका,  किच्छा

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply