दुष्कर्म मामला: नाबालिग को बंधक बनाकर 6 माह किया दुष्कर्म

Please Share

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इधर 16 साल की एक लड़की के साथ 10 लोगों द्वारा छह महीने तक दुष्कर्म करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता दलित समुदाय से आती है। मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने मंगलवार को लड़की को मंदिर के बाहर रोता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। सोलापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची तनाव में थी, लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर विश्वास में लिया, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और 10 में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो छह महीने तक उसे अलग-अलग जगह ले जाते रहे और जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। आपको बता दें कि विजापुर नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जो घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like