मरीज को अस्पताल ले जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, चार लोग घायल

Please Share

रुद्रपुर: रुद्रपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर में आवास विकास निवासी गौरव के सीने में मंगलवार की देर रात तेज दर्द होने लगा। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन सुबह उसे कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच दिनेशपुर मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार के पलटने से उसमें सवार सरिता देवी (31) पत्नी विनोद की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गौरव, ऋषभ, पड़ोसी काजल व कार चालक राजकुमार घायल हो गए। घायल गौरव का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल व अन्य का रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like