मुस्लिम शख्स ने किया हिंदू लड़की का कन्यादान

Please Share

अरवल्ली: देशभर में बढ़ रही मजहबी दीवार के बीच गुजरात से कौमी एकता का नायाब उदाहरण देखने को मिला है। यहां अरवल्ली जिले  में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू परिवार की बेटी का कन्यादान किया। मुस्लिम शख्स डी एन मलिक ने हर साल राखी बांधने वाली संदीप गिरि गोस्वामी की बेटी की शादी में कपड़े, गहने और नकदी दान किए। मामला अरवल्ली जिले के बायड इलाके के राडोदरा गांव का है। राडोदरा में रहने वाला डी एन मलिक का परिवार और संदीप गिरी गोस्वामी का परिवार एक दूसरे को वर्षों से जानता है। आपको बता दें कि मलिक ने न सिर्फ सुहानी का कन्यादान किया बल्कि उनके पूरे परिवार ने शादी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही उसे उपहार स्वरूप कपड़े, जेवर और नकदी दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like