हरिद्वार: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया है।तो वही इस उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जहां सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर शराब माफियाओं और भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक के खिलाफ खूब जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए बल प्रयोग किया।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

