ट्रंप बोले- PM मोदी ने मुझसे कहा कि ’70 लाख’ लोग करेंगे मेरा स्वागत

Please Share

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने से पहले फिर से एक दावा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बताया कि अहमदाबाद में रोड शो में एक करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा, “मैंने सुना है कि वहां एक करोड़ लोग आ रहे हैं। उनका कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम से लेकर सड़क तक पर 60 लाख से एक करोड़ लोग नजर आएंगे । ट्रंप का हालिया दावा ऐसे समय आया है जब अहमदाबाद नगर निगम ने एक लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई है। जो कि ट्रंप के दावों से काफी कम है।

US राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि हमारे पास आपका स्वागत करने के लिए एक करोड़ लोग होंगे। हालांकि, अहमदाबाद के  नगर आयुक्त विजय नेहरा ने गुरुवार को कहा था कि ट्रंप के रोड शो में  शामिल एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। संख्या के लिहाज से बात करें तो अहमदाबाद की जनसंख्या लगभग 70-80 लाख के आसपास है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like