त्रिवेंद्र सरकार गैरसैण को बनायेगी ग्रीष्मकालीन राजधानी!

Please Share
पिथौरागढ़:  बीजेपी का कहना है कि गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की ओर उनकी सरकार अग्रसर है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पिथौरागढ़ में प्रेसवार्ता में बात करते हुए कहा कि बजट जैसा महत्वपूर्ण सत्र गैरसेंण में कराकर उनकी सरकार ने गैरसेंण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसेंण में बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी की है। जिसके चलते गैरसेंण ने विकास के नये आयाम छूए है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा किया था और वो उस ओर आगे बढ़ रहे है।

Leave a Reply