2026 Big Boost for Uttarakhand! Uttarakhand Aviation Academy: उत्तराखंड में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में हेलिपोर्ट और हेलीपैड का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाए तथा सभी जिला मुख्यालयों को देहरादून से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। (Uttarakhand Aviation Academ)
बैठक में मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने और लैंसडाउन के लिए हवाई कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने उधम सिंह नगर के पराग फार्म में राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू करने को भी कहा, ताकि प्रदेश में ही पायलट प्रशिक्षण की सुविधा विकसित की जा सके।

Watch Controversial Dehradun Rishikesh Four Lane Project Sparks Debate: 4,300 पेड़ों की कटाई पर बड़ा विवाद: देहरादून ऋषिकेश फोरलेन परियोजना पर आमने सामने विरोध और विकास

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार को देखते हुए सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क विकसित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए युकाडा को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ समन्वय बढ़ाने को कहा गया। (Uttarakhand Aviation Academ)
उन्होंने प्रदेशभर में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पीटीजेड कैमरे स्थापित करने पर भी जोर दिया। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाने, गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए एयरस्ट्रिप या हेलिपोर्ट विकसित करने तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ कुमाऊं क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। (Uttarakhand Aviation Academ)

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like