200 नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

विकास नगर: देहरादून ज़िले में  नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में  सेलाकुई थाना क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06/03/2020 की रात्रि को राजारोड सेलाकुई से अभियुक्त शाहरुख पुत्र मुनफैद, निवासी ग्राम कुजाग्राण्ट, थाना विकासनगर, उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह चलते फिरते सहारनपुर से नशीले इंजेक्शन सस्ते दामो पर लेकर आता है तथा सेलाकुई व आसपास के क्षेत्रो में स्कूल कॉलेज के छात्रों व स्थानीय युवकों को नशीले इंजेक्शन ऊंचे दामो मे विक्रय कर मोटा मुनाफा कमाता है। अभियुक्त को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना सेलाकुई में  मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

बरामदगी

01. Buprenorphine injection
02. Diazepam injection
कुल 200 इंजेक्शन

पुलिस टीम
01-S.O श्विपिन बहुगुणा
02-उ.नि. पंकज कुमार
03-कानि. ब्रजपाल
04-कानि. संजीत कुमार

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply