बुजुर्ग महिला से 28,00,000 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार!

Please Share

ऋषिकेश: थाना ऋषिकेश में एक बुजुर्ग महिला मिथिलेश पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी, मकान नंबर 191, मालवीय नगर, आईडीपीएल ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायत की गयी थी कि एक प्रॉपर्टी डीलर मुकेश वत्स पुत्र इंद्र वत्स के द्वारा उनको विश्वास में लेकर, उनकी छोटी-छोटी मदद करते हुए, धर्मपुत्र बनकर उनके घर के फ़र्ज़ी कागजात बनवाकर बिकवा दिया गया। एवं नया मकान दिलाने के बदले में अलग-अलग तिथियों में उनसे  लगभग ₹28,00,000/- (अठ्ठाइस लाख) रूपये ले लिए हैं। बुजुर्ग महिला (शिकायतकर्ता) की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दायर कर (अपराध संख्या 528/2019 धारा 420/506/506 आईपीसी) विवेचना प्रारंभ शरू की और एक टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुकेश वत्स को बोग्लां बाईपास थाना बहादराबाद, हरिद्वार से मय डस्टर गाड़ी UK14-B-0027 के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस  द्वारा अभियुक्त का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था जिस की वजह से अभियुक्त पकड़ा गया। साथ ही मुकेश वत्स को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply