सहसपुर: नवजात शिशु नग्न अवस्था में झाड़ियों में मिला

Please Share

देहरादून: पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 10/03/20 की सांय समय 07.15 कि चीता मोबाइल गश्त करते समय चोरखाला के समीप स्थित झाड़ियों के बीच से किसी एक शिशु के रोने की आवाज आ रही थी।  जिसे सुनकर चीता मोबाइल पुलिस को वहां एक नवजात शिशु नग्न अवस्था में काफी बुरी स्थिति में पड़ा हुआ मिला। जिसको तुरन्त पुलिस  द्वारा कहीं से कपड़े की व्यवस्था करके सीएचसी सहसपुर में भर्ती किया गया। जहां नवजात शिशु को प्राथमिक चिकत्सा दी गयी। नवजात शिशु की हालत मे सुधार होने पर पुलिस द्वारा चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की टीम को जरिये बच्चे को सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सकों द्वारा दून अस्तपाल रेफर कर दिया गया।

इसके बाद चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की टीम द्वारा नवजात शिशु को अपनी देखरेख मे लिया गया। लावारिस नवजात शिशु के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा चोरखाला सहसपुर के आस-पास के क्षेत्र में नवजात शिशु के परिजनो की तलाश की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply