मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु

Please Share

देहरादून:आज मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास एक ज़बरदस्त हादसा हुआ जिसमे एक स्कूटी को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी है।  स्कूटी सवार महिला की मौके पर मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर थाना  नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। 

मृतक महिला की पहचान बिंदु नायक पत्नी राजकुमार नायक, निवासी सैनिक कॉलोनी नवादा, नेहरू कॉलोनी, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक महिला अपने पति राजकुमार नायक के साथ जोगीवाला से हर्रावाला की ओर जा रही थी तभी मोहकमपुर फ्लाईओवर से पहले पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मृतक महिला सड़क पर गिर गयी तथा ट्रक की चपेट में आ गई।

पुलिस द्वारा मौके से ट्रक को कब्जे में लिया गया है, मौके पर शव का पंचनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है, घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply