मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही मौत, एक घायल

Please Share

देहरादून: थाना विकासनगर से सूचना प्राप्ति हुई है कि आज दिनांक 11-03-2020 को डाकपत्थर बैराज के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसे चालक वीर सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी मेंहूंवाला खालसा चला रहा था तथा मोटरसाइकिल पर चालक के साथ ओमप्रकाश उर्फ मिट्ठू बैठा था।  समय 16:00 बजे करीब उक्त मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बैराज सुरक्षा ग्रिल से टकरा गई, जिससे ओमप्रकाश उर्फ मिट्ठू  के सिर पर गंभीर चोटें आने पर उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा चालक वीर सिंह को मामूली चोटें आई।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है। जिसका कल समय से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस की जानकारी के अनुसार चालक की मृतक शराब के नशे में हुुई है। नशे में तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए    मोटरसाइकिल (नंबर यू0के0-16- 8912) पर नियंत्रित न कर पाने के कारण चालक द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को बैराज सुरक्षा ग्रिल से टकरा दिया, जिस कारण ही मृतक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हुई है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply