जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से हुई मुठभेड़ में जवान शहीद, आज गाँव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Please Share

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी बीएसएफ जवान विनोद कुमार बुधवार रात आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मार्डन में परिजनों को जब बीएसएफ की तरफ से इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। वहीँ शहीद का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा।

गांव मोहम्मदपुर मार्डन निवासी प्रेम सिंह का बेटा विनोद कुमार वर्ष 2013 में बीएसफ में भर्ती हुआ था। विनोद की तैनाती पंजाब के गुरदासपुर में थी। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद विनोद की बटालियान की तैनाती जम्मू-कश्मीर में हो गई।

शहीद विनोद के पिता प्रेम सिंह, भाई पंकज व संजीव पानीपत में चाय की दुकान चलाते हैं। इस सूचना पर सभी गांव लौट आए। विनोद कुमार के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक छा गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like