पिथौरागढ़: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का गठन.

Please Share

पिथौरागढ़: हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में चुने गए प्रधान विकास कार्यों के लिए एकजुट हुए।

पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लाक में सभी ब्लाक अध्यक्ष और सभी प्रधानों की हुई बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें मूनाकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुन्दर सिंह सौन को निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मूनाकोट ब्लाक में हुई नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

वहीं मनोज कार्की, किशन सिंह को जिला उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत गणकोट प्रधान नीरज कुमार को वरिष्ठ जिला महामंत्री बनाया गया। साथ ही रविन्द्र कुमार और नवीन चंद कापड़ी को जिला महामंत्री बनाया गया।

संगठन में महिला प्रधानों को भी आगे किया हैं। जिससे महिला प्रधानों को उनका प्रतिनिधित्व मिलेगा। वहीं प्रियंका पाण्डेय सरोज चंद, मंजू बिष्ट और ममता बोहरा को वरिष्ठ जिला महिला महामंत्री बनाया गया। वहीं अनिता को जिला महिला महामंत्री व मुकेश जोशी, वीरेंद्र कुमार, राकेश घटाल और कुण्डल महर को जिला सचिव बनाया गया।

राजेन्द्र प्रसाद, ललित कठायत को जिला संयुक्त सचिव और लीलाम्बर जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

ललित अवस्थी को जिला प्रवक्ता एवं नीरज कुमार को जिला मीडिया प्रभारी व महिपाल वल्दिया, लीलाम्बर जोशी को जिला सलाकार बनाया गया।

बैठक में प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष मूनाकोट, पिथौरागढ़, कनालीछीना, बेरीनाग, गंगोलीहाट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम में जिले के तमाम प्रधान एवं सांसद प्रतिनिधि जीवन वल्दिया, विधायक प्रतिनिधि अशोक भट्ट और अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

वहीं संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि प्रधानों की हर समस्याओं को उठाया जाएगा और प्रधानों ने सरकार से यह भी गुहार लगाई गई है कि यदि उनका वेतन शीघ्र नहीं बढ़ाया गया तो जिले के सभी प्रधान सड़कों में उतरने को मजबूर होंगे। क्योंकि प्रधानों को मिलने वाला वेतन मनरेगा मजदूरी से भी कम हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply