Video:जो लोग केरल में हैं या देश के किसी अन्य राज्य में, वे लोग लॉकडाउन की कार्यवाही का पूर्णतः पालन करें-योगी आदित्यनाथ

Please Share

लखनऊ: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो लोग केरल में रह रहे हैं या देश के किसी अन्य राज्य में रह रहे हैं, वे लोग लॉकडाउन की इस कार्यवाही का पूर्णतः पालन करें।

मुख्यमंत्री योगी  ने कहा है कि “वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचाया है। अपने देश 130 करोड़ लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश के अंदर लॉक डाउन का आह्वान देशवासियों से किया है। हम सबका दायित्व बनता है कि हम प्रधानमंत्री के इस अपील पर उनके सामान पर स्वयं के स्वास्थ्य के लिए और इस देश के उज्जवल भविष्य के लिए इस लॉक डाउन की पूरी कार्रवाई में अपना योगदान दें।”

कड़े कदम उठाने के लिए माफी चाहता हूं- सुनिए “मन की बात” में पीएम मोदी ने किन किन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बोला

उन्होने कहा “हम सब जानते हैं कि इससे दिहाड़ी मजदूर, कारखानों में काम करने वाले लोग और अन्य लोगों की आजीविका पर असर पड़ेगा और उसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री  ने ₹175000 का एक बहुत बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित किया है। मेरी अपील होगी केरल राज्य के अंदर जो उत्तेर प्रदेश के वासी निवास करते हैं। मेरी उन सबसे विनम्र अपील होगी कि उनके परिवार के सदस्य, उनके परिवार के जो उनके मित्रगण हैं, उनके जो रिश्तेदार उत्तेर प्रदेश में रहते हैं, वह सब सुरक्षित हैं। उनके लिए सारी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। किसी प्रकार की कोई सनस्या उत्तर प्रदेश में किसी को नहीं होने वाली है। चाहे वह उत्तर प्रदेश का वासी हो या देश दुनिया की किसी भी, कहीं का भी निवासी है, उत्तर प्रदेश में उसको सारी सुविधाएं मिलेंगी। लॉक डाउन की इस कार्रवाई में आप पूरी तरह केरल में रखिए। वहां से अभी यात्रा न करें क्योंकि यात्रा के दौरान यह संक्रमण आपके साथ आ सकता है। आपके स्वास्थ्य के लिए, आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए, आप के मां, पिता, रिश्तेदारों के स्वास्थ्य के लिए, समाज और देश के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।”

उन्होने कहा कि “इसलिए मेरी आपसे अपील है कि आप जहाँ है वहीं रहिए। हमने वहां नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।  उत्तर प्रदेश के अंदर भी हमें कंट्रोल रूम बनाया है। सीएम हेल्पलाइन भी बनाई है। आपकी कोई समस्या होगी तो आप उत्तर प्रदेश के नियुक्त नोडल अधिकारी को अपनी सूचना दे दें। राज्य सरकार और केंद्र सरकार पूरी मदद हर एक जगह कर रही है। फिर भी कोई समस्या होगी, आप बताएंगे हम लोग हमेशा हर प्रकार का सहयोग करने को तैयार है।”

लॉकडाउन में ई-पास के लिए आवेदन करने की वेबसाइट हुई जारी-सिर्फ आवश्यक सेवाएं के लिए बना पाएंगे पास

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply