जियो का खास ऑफर, 5 रुपये की चॉकलेट पर मिलेगा 1GB डाटा फ्री

Please Share

नई दिल्ली: टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने दो साल पूरे होने के मौके पर ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को एक कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट खरीदने पर एक जीबी हाईस्पीड डाटा दिया जाएगा। जियो यूजर्स को इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए सिर्फ डेरी मिल्क की चॉकलेट खरीदनी होगी। इसके बाद उसके रैपर को अपने पास रखना होगा। यह ऑफर डेरी मिल्क चॉकलेट पांच रुपये वाली या फिर अधिक, डेरी मिल्क क्रैकल, डेरी मिल्क रोस्ट अल्मॉन्ड, डेरी मिल्क फ्रूट एंड नट पर उपलब्ध है।  इसके अलावा अगर आपके पास डेटा ज्यादा है तो आप दूसरे जियो उपभोक्ता को भी वह ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऑफर 30 सितंबर तक वैलिड है।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में माय जियो एेप को डाउनलोड करना होगा।  माय जियो एेप पर यूजर्स को होमस्क्रीन पर एक फ्री डाटा ऑफर का बैनर दिखेगा। बैनर पर टैप करने के बाद वहां आप बारकोड से चॉकलेट रैपर को स्कैन कर एक जीबी डाटा मुफ्त में पा सकते हैं। इस ऑफर में यूजर्स पांच रुपये वाली डेरी मिल्क चॉकलेट, 10, 20, 40 और 100 रुपये वाली डेरी मिल्क चॉकलेट शामिल होंगी। इसके अलावा भी कई डेरी मिल्क की चॉकलेट्स को इस ऑफर में शामिल किया गया है। बता दें कि यह एक जीबी डाटा अतिरिक्त डाटा के रूप में मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like