खेत में काम कर रहे दो बुजुर्ग भाई बहन पर जंगली सुअर ने किया हमाला-दोनों हुए ज़ख़्मी

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट:

पिथौरागढ़: जिले के बुंगाछीना कस्बे में मंगलवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे जंगली सुअर ने खेत में काम कर रहे दो बुजुर्ग भाई बहन पर अचानक हमाला कर दिया वे कुछ संम्हल पाते तभी सुअर और हिंसक होकर उन पर दुबारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बता दें कि सुअर पहले से ही घायल था, जो कि कस्बे के समीप से जुडे जंगल की और से आया था। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: अपनेपन की आस में टूटते-बिखरते-कराहते लोगों के लिए कौथिग फाउंडेशन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र-कहा अंतिम उम्मीद आप से

वही हमले के बाद कस्बे की दुकानों के बीच ही झाड़ियों में छिपे सुअर की वजह से कस्बे में एक-डेढ़ घंटे तक अफरातफरी मची रही। उक्त मामले की सूचना डीडीहाट वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी गई है। दो लोगो को घायल करने के बाद सुअर जंगल की तरफ भाग गया। वही क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द जंगली सुअर को पकडने की कार्यवाही की जाए। 

यह भी पढ़ें: सी.आई.आई सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का कर रहा है निर्वहन-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply