नाम बदलकर लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: दून पुलिस से सूचित प्राप्त हुई कि थाना पटेल नगर पर वर्ष 2019 में वादी अवावह अली पुत्र मुस्तकीम अली निवासी ग्राम कोटा मुरादनगर जनपद हरिद्वार द्वारा थाने पर खुद व अन्य लोगों के साथ मक्खन लाल नाम के व्यक्ति द्वारा 16 लाख ₹90000 की ठगी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 166/19 धारा 420/120 बी आईपीसी पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक नवीन जोशी के सुपुर्द की गई।

विवेचना में ज्ञात हुआ कि माखनलाल नाम का देती काली मंदिर के पास एक खाली प्लॉट में रहता है और प्लास्टिक की बोतल बनाने का काम करता था। जिसके द्वारा देहरादून में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों से 16 लाख ₹90000 लेकर चंपत हो गया है। सभी के बयानों के आधार पर उसने अपना नाम सभी को मक्खन लाल बता रखा था, जिससे पहचान किया जाना मुश्किल था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा प्रभारी निरीक्षक को टीम बनाकर नटवरलाल की खोज हेतु आदेशित किया गया। जिसपर उपनिरीक्षक नवीन जोशी द्वारा सूचना तंत्र /मुखबीर /सोशल मीडिया व मक्खन लाल के फोन डिटेल के आधार पर दिनांक 8/10/2020 की रात्रि को नटवर मक्खन लाल उर्फ नागेंद्र को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में इसने अपना असली नाम नागेंद्र कुमार उर्फ मक्खन लाल शर्मा पुत्र चंदूलाल, निवासी मालीपुरा चिड़ावा, थाना झुंझुनू राजस्थान, उम्र 31 वर्ष बताया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन जोशी चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल 203 जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल 969 नितिन सैनी शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply