उत्तराखंड कोरोना अपडेट: आज सुबह 9 कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है आज सुबह रिपोर्ट्स के अनुसार 9 और संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है। जिसमे सात चम्पावत से, एक अल्मोड़ा से और एक हरिद्वार ज़िले से संक्रमित मरीज़ है। चम्पावत में चार प्रवासी मुंबई से, 2 नॉएडा से और 2 गुरुग्राम से लोटे है। वहीँ हरिद्वार ज़िले में एक रूड़की से संक्रमित मरीज़ है। यह प्रवासी मुंबई से लोटे है

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 162  हो गई है। वहीँ अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 56 है

अभी 105 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 24, पौड़ी से 3, टिहरी से 6, उदमसिंह नगर से 24, चमोली से 1, नैनीताल से 18, उत्तरकाशी से 6, बागेश्वर से 6, हरिद्वार से 7, चम्पावत से 7 और अल्मोड़ा से 3 मरीज़ है। 

यह भी पढ़ें: तपोवन लक्ष्मण झूला में किया गया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, नगर पालिका अध्य्क्ष व पुलिस विभाग द्वारा भी किया गया रक्तदान

वहीँ कल रात तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 1007 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 1319 रही है। 

हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून में अब 5 हॉटस्पॉट जोन है। वहीँ हरिद्वार में 2 और उधमसिंह नगर में 4 हॉटस्पॉट ज़ोन्स बचे है।

हॉटस्पॉट देहरादून 

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेशज

  • चमन विहार, लेन नंबर 11, देहरादून

  • वार्ड नंबर 25, आवास विकास, ऋषिकेश

  • गुरु रोड, पटेल नगर 

हॉटस्पॉट हरिद्वार 

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर

    • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

    • विलेज रायपुर, तैसील जसपुर 

    • विलेज गुडेलिया तेसिल काशीपुर 

    • विलेज सिसाई, नगर पालिका,  किच्छा

यह भी पढ़ें: 3 किलो 400 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

 

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply