VIDEO: शहीद राजेन्द्र को पैतृक गाँव बनेडाकुंड में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Please Share

पिथौरागढ़: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में देवभूमि का एक और लाल शहीद हो गया है। गुरुवार को उपद्रवियों ने पेट्रोलिंग कर रही टुकड़ी पर हमला बोल दिया था। जिसमें पिथौरागढ़ के जवान राजेन्द्र सिंह बुंगला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवान ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जिन्हें आज आर्मी हेलीपैड से उनके पैतृक गांव पिथौरागढ़ में उतारा गया। इस दौरान पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की शहादत को सलामी दी गई। बता दें कि गंगोलीहाट के बनेडाकुंड निवासी जवान राजेंद्र सिंह बुंगला (24 वर्षीय) देश सेवा का जज्बा लिए तीन साल पहले ही भारतीय सेना का हिस्सा बना था। इन दिनों उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में थी। 25 अक्टूबर को आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान वह गंभीर रूप घायल हो गए थे। जिनका पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ आर्मी हेलीपैड पर उतारा गया जिसमें उत्तराखंड के सीएम सहित अन्य सभी ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिये रवाना किया गया।

वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परिवार का इकलौता पुत्र जो देश के लिये शहीद हुआ है, शहीद के परिवार को भगवान सहन शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को यह समझ लेना चाहिए कि भारत उनकी गतिविधियों से कभी डरने वाले नहीं है, हमारा जवान उनका ज़बाब देने के लिए हर समय तैयार है।

साथ ही पत्थर बाजो को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मानवधिकार बनते हैं वह ऐसे समय पर खड़े हो जाते हैं जो बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जो सैनिकों पर पत्थरबाजी करते हैं उन्हें भटके हुए नौजवान कहा जाता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like