सीएम त्रिवेंद्र ने की प्रेस – भाई-भतिजावाद पर लगेगी रोक

Please Share

देहरादून

मयंक ध्यानी

मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मिडिया से मुख़ातिब हुए इस दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सरकार के रोड मैप को मिडिया के सामने रखा।  त्रिवेद्र सिंह रावत ने कहा की  पूर्व में बनाए गए गौ वंश संरक्षण कानून के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए कहा कि गौ वंश संरक्षण के लिए बने इस कानून को जमीन पर गहराई के साथ उतारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री सहित पूरी केबिनेट द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर प्रदेश की जनता को संदेश देने का प्रयास किया गया है। मां गंगा की निर्मलता के लिए देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हम नमामि गंगा मिशन को और अधिक तेजी व दृढ़ता के साथ आगे ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पारदर्शी, संतुलित विकास व स्वच्छ शासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाई-भतीजावाद पर रोक लगेगी। पलायन को सामरिक दृष्टि से चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए ठोस नीति बनाकर पूरी मजबूती से लागू किया जाएगा। उद्योग राज्य से बाहर न जाएं, इसकी भी पूरी समीक्षा की जाएगी। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थापना व अनुशासित कार्यशैली सुनिश्चित की जाएगी। प्रवासी उत्तराखंडियो को आमंत्रित कर, विचार विमर्श किया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियो  से अनुरोध है कि पलायन को रोकने के लिए वालंटियर के तौर पर योगदान करें।

गढ़वाल व कुमायूं की कनेक्टीवीटी के लिए कंडी मार्ग को खोलने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। राज्य की वित्तीय  स्थिति को सुधारने के लिए फिजूलखर्ची को रोकने व आय के स्त्रोतों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन सरकारी अधिकारियों को सरकारी फोन उपलब्ध करवाए गए हैं, सुनिश्चित किया जाएगा कि वे अपने फोन हमेशा आॅन रखें।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  प्रकाश पंत,  मदन कौशिक, विधायक मुन्ना सिंह चैहान,विनोद चमोली,  धन सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। प्रेसवार्ता का संचालन सचिव सूचना  विनोद शर्मा ने किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply