रियान स्कूल मामलाः बॉलीवुड जगत भी चिंतित

Please Share
रियान स्कूल मामलाः बॉलीवुड जगत भी चिंतित 2 Hindi News Bharat »

मुंबई: लगातार बढ़ रहे बच्चों पर अत्याचार के सिलसिलों ने माता-पिता के लिए अब नई मुश्किलें खड़ी कर दीं हैं। हालात यह हैं कि चाहे उच्च स्तर का स्कूल हो या निम्न स्तर का अब बच्चे किसी भी स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं। जिसका ताजा उदाहरण रेयान स्कूल में हुए 7 साल के प्रद्युमन की बेरहमी से की गई हत्या है।

जिस पर सभी ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ और हत्या के आरोपी ड्राइवर पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले के बाद बॉलीवुड जगत में भी सनसनी फैल गई है। प्रद्युमन की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि मौजूदा समय माता-पिता के लिए डरावना है। जो किसी न किसी वजह से अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं।

संजय दत्त का कहना है कि एक पिता के रूप में वह हमेशा अपने बच्चों को समझाते हैं कि वे अपना काम करके घर लौट आएं, क्योंकि बाहर का माहौल सही नहीं है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply