राजपुर में 30 वर्ष के एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक दुबई में काम करता था व 11 तारीख को ही आया था देहरादून

Please Share

देहरादून: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 24/07/20 को एक व्यक्ति हर्ष शर्मा, पुत्र अशोक शर्मा, निवासी 15/ए शिप्रा विहार, कैनाल रोड, राजपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया कि हर्ष शर्मा द्वारा पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है, जिसके बाद उसके परिजन द्वारा उनको तुरंत उतारकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अन्तर्गत बने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण

मृतक हर्षा शर्मा दुबई में काम करता था व 11 तारीख को ही देहरादून आया था। पूछताछ करने पर घरवालों द्वारा बताया कि क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद वह घर पर अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा। घरवालों द्वारा अधिक शराब पीने को मना किया तो उसके द्वारा आत्महत्या कर ली। घर पर कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 145 और कोरोना पॉज़िटिव, हरिद्वार में हॉटस्पॉट की भारी बढ़त व 3 की मौत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply