पौंधा से फूलसैनी की तरफ आ रही एक मोटरसाइकिल खाई में जा गिरी, एक की मौत एक ज़ख़्मी

Please Share

देहरादून: थाना प्रेमनगर से सूचना मिली कि आज दिनांक 24.07.2020 को एक मोटरसाइकिल सख्या UA07N 3032 जिसपर 02 व्यक्ति सवार थे, पौंधा से फूलसैनी की तरफ आ रही थी जो खाई में जा गिरी। जिसको देखते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिल बल मौके पर पहुंचा और घायल संजय सिह पुत्र दलीप सिह, उम्र 40 वर्ष व घायल रविन्द्र सिह पुत्र घर्म सिह, निवासी ग्राम कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून को स्थानीय व्यक्तियों की मदद से खाई से बहार निकालकर उपचार हेतु प्रेमनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद संजय सिह पुत्र दलीप सिह को अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया तथा रविन्द्र सिह का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: राजपुर में 30 वर्ष के एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक दुबई में काम करता था व 11 तारीख को ही आया था देहरादून

पुलिस की प्रथम दृष्टि के अनुसार मोटरसाइकिल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण व ढाल होने पर चालक मोटरसाइकिल पर नियन्त्रण नही कर पाया तथा गहरी खाई में जा गिरा। मृतक संजय का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। तथा घायल रविन्द्र का उपचार चल रहा है । मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अन्तर्गत बने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply