आज उत्तराखंड में 14 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत, 704 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 1239 हुए स्वास्थ्य

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 704 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 17, बागेश्वर ज़िले से 20, चमोली ज़िले से 19, चम्पावत ज़िले से 12, देहरादून ज़िले से 242, हरिद्वार ज़िले से 50, नैनीताल ज़िले से 73, पौड़ी ज़िले से 66, पिथौरागढ़ ज़िले से 20, रुद्रप्रयाग ज़िले से 70, टिहरी ज़िले से 18, उधमसिंह नगर ज़िले से 66 व उत्तरकाशी ज़िले से 31 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54063 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 716 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 14 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 2 मौत, श्री मेहनत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून में 4, HNB बेस होस्पिटल श्रीनगर में 1, सिनर्जी इंस्टीटूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में 1 व हिमालयन होस्पिटल देहरादून में 6।

आज उत्तराखंड में 14 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत, 704 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 1239 हुए स्वास्थ्य 2 Hindi News Bharat »

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 45774 हुई है। जिसमे आज 1239 (अल्मोड़ा ज़िले से 10, बागेश्वर ज़िले से 5, चमोली ज़िले से 28, चम्पावत ज़िले से 34, देहरादून ज़िले से 581, हरिद्वार ज़िले से 190, नैनीताल ज़िले से 41, पौड़ी ज़िले से 149, उत्तरकाशी ज़िले से 116, उधमसिंह नगर ज़िले से 34, रुद्रप्रयाग ज़िले से 12, पिथौरागढ़ ज़िले से 7 व टिहरी ज़िले से 32 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 284 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 7289 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 2089, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 405, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 473, उदमसिंह नगर जिले से 559, चमोली जिले से 282, नैनीताल जिले से 730, उत्तरकाशी ज़िले से 453, पिथौरागढ़ जिले से 237, बागेश्वर जिले से 127, हरिद्वार ज़िले से 1345, रुद्रप्रयाग जिले से 233, चम्पावत ज़िले से  229 और अल्मोड़ा ज़िले से 127 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 13677 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 10595 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply