आज उत्तराखंड में 14 कोविड-19 मरीज़ों की मौत, 505 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 770 हुए स्वास्थ्य

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 505 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 24, बागेश्वर ज़िले से 8, चमोली ज़िले से 39, चम्पावत ज़िले से 8, देहरादून ज़िले से 140, हरिद्वार ज़िले से 37, नैनीताल ज़िले से 49, पौड़ी ज़िले से 47, पिथौरागढ़ ज़िले से 26, रुद्रप्रयाग ज़िले से 25, टिहरी ज़िले से 20, उधमसिंह नगर ज़िले से 52 व उत्तरकाशी ज़िले से 30 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का बोनस, सीधा अकाउंट में आएगा पैसा

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 59106 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 960 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 14 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश से 4, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून से 2, HNB बेस होस्पिटल श्रीनगर से 3, डिस्ट्रेड चमोली में 1 व सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 4 मौत हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 52632 हुई है। जिसमे आज 770 (अल्मोड़ा ज़िले से 24, बागेश्वर ज़िले से 8, चमोली ज़िले से 16, चम्पावत ज़िले से 58, देहरादून ज़िले से 308, हरिद्वार ज़िले से 81, नैनीताल ज़िले से 118, पौड़ी ज़िले से 30, उत्तरकाशी ज़िले से 37, उधमसिंह नगर ज़िले से 42, रुद्रप्रयाग ज़िले से 13, पिथौरागढ़ ज़िले से 12 व टिहरी ज़िले से 23 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 429 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

यह भी पढ़ें: जैविक खेती उत्तराखण्ड की विशेषता है, जिसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, 04 लाख किसानों को दिया गया ब्याजमुक्त ऋण-सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत

अब 5085 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1543, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 478, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 244, उदमसिंह नगर जिले से 311, चमोली जिले से 293, नैनीताल जिले से 526, उत्तरकाशी ज़िले से 285, पिथौरागढ़ जिले से 200, बागेश्वर जिले से 106, हरिद्वार ज़िले से 647, रुद्रप्रयाग जिले से 144, चम्पावत ज़िले से 139 और अल्मोड़ा ज़िले से 169 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 11687 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 12331 है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सहायक उपनिरीक्षक व निरीक्षक के वर्दी भत्ता में रु0 1000 की वृद्धि, शहीद कोष के लिए 75 लाख की राशि स्वीकृत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply