‘पद्मावत’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत

Please Share

मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दिलखोल कर दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। हालांकि कुछ राज्यों ने फिल्म को अब तक बैन रखा है, जबकि कुछ शहरों में करणी सेना का कहर अभी भी जारी है। लेकिन फिर भी फिल्म ने अपना धमाका कर दिया है।

बहरहाल लड़ते- भिड़ते और ‘फिंगर्स क्रॉस’ करते-करते फिल्म पद्मावत बड़े पर्दे पर दिखी तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन लगभग 20 करोड़ की कमाई कर डाली। लेकिन फिल्म के सामने अभी 4 दिनों का लंबा वीकेंड भी है।

फ़िल्मी जगत के पंडितों की मानें तो फिल्म अपने वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। कड़े विरोध के बाद पद्मावत रिलीज हो पाई है। लिहाजा, लोगों की बेसब्री भी काफी बढ़ चुकी है।

बीते रोज फिल्म देश की लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लिहाजा, इस हिसाब से फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी। आपको बता दें कि फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट से तैयार की गयी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 250 करोड़ की कमाई का अकड़ा पार करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले चार दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। यानि की वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply