मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में किया एक अरब से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, हरक सिंह रावत द्वारा चुनाव ना लड़ने के बयान को टाल गए मुख्यमंत्री

Please Share

नरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट; 

बागेश्वर: दोपहर बाद बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज एक अरब 11 करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अवस्थापना  सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा चुनाव ना लड़ने के सवाल पर वे चुप्पी साध गये।

अपने दो दिवसीय दौरे में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज बागेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर पहुंचकर 1 अरब 11 करोड़ 87 लाख 17 हजार की लागत वाली योजनाओं का शिलान्याश और लोकार्पण किया। इन योजनाओं में 85 लाख की लागत वाली 27 योजनाओं का शिलान्यास और 26 करोड़ से अधिक की लागत वाली 14 योजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तमाम योजनाओं से जिले की अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। ताजा मामले में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा चुनाव ना लड़ने के बयान को मुख्यमंत्री टाल गए। मुख्यमंत्री कल विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply