Video: त्यूनी में आग लगने से दर्दनाक हादसा, यह लोग हुए निलंबित, मृतकों के परिजनों को दो दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा

Please Share
त्यूणी, देहरादून: दून पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 06/04/23 को समय 16.30 बजे करीब बलवीर सिह चौहान द्वारा थाना त्यूणी को जरिये टेलीफोन सूचना दी गयी की त्यूनी पुल के पास एक चार मंजिला घर में सिलेण्डर फटने से आग लग गयी है और घऱ में कुछ बच्चे अन्दर फंसे है। इस सूचना पर फायर सर्विस त्यूनी को सूचना दी गयी। त्यूनी पुलिस मय फोर्स के फायर सर्विस के साथ दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे एंव आग को दमकल वाहन की निर्धारित जल क्षमता के अनुसार आग को बुझाने का भरकस प्रयास किया गया। मकान चार मंजिला व अधिकतर लकडी का होने के कारण आग ने वीभत्स रूप धारण कर लिया तो आग बुझाते- बुझाते फायर टैंकर खाली हो जाने पर फायर टैंकर को पुनः पानी से भरकर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग लगने की सूचना पर थाना त्यूणी द्वारा मोरी फायर स्टेशन तथा हिमांचल प्रदेश जुब्बल से दमकल वाहनों को मौके पर पहुँचने हेतु थानाध्यक्ष जुब्बल हिमाचल प्रदेश, थानाध्यक्ष मोरी जनपद उत्तरकाशी, चौकी आराकोट व एसडीआरएफ मोरी को सूचित किया गया, जिस पर थाना मोरी से एक दमकल वाहन व एसडीआरएफ टीम व जुब्बल हिमाचल से एक दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। मकान में आग बुझाते समय दो और सिलेण्डर फटने एंव उक्त मकान अधिक लकड़ी का बना होने के कारण आग ने और वीभत्स रूप धारण कर लिया। साथ ही मकान में चार बच्चो के फंसे होने की सूचना भी मिली, जिनको रैस्कयू कर मकान से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किये गये किन्तु आग वीभत्स रूप धारण करने के कारण काबू नही किया जा सका। तीनो दमकल वाहनो द्वारा बामुश्किल 4-5 घण्टो में आग पर काबू पाया गया। स्थानीय व्यक्तियो द्वारा घटना में मकान के अन्दर अधिरा पुत्री विकेश निवासी ग्राम भाटगढी थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र करीब 5 वर्ष, सैजल पुत्री विकेश निवासी ग्राम भाटगढी थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र करीब 2 वर्ष, समृद्वि पुत्र जयलाल निवासी ग्राम बिकटाड थाना नेरवा शिमला हि0प्र उम्र 9 वर्ष व सोनम पुत्री त्रिलोक निवासी जाकटा निनूस थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र 9 वर्ष के होने की सूचना दी गयी थी।
रात्रि में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व जनपद के अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा अपनी निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। घटनास्थल से एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा दो बच्चों के शवों को बरामद किया गया है। शेष बच्चों की तलाश हेतु राहत एवं बचाव कार्य जारी है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया है की मामले में फायर केंद्र के नोडल समेत 4 कर्मियो को सस्पेंड किया गया है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like