उत्तराखंड: सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड भंग, सचिव पद से दमयंती रावत की छुट्टी

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड गुरुवार को भंग हो गया है। इसके साथ ही बोर्ड में सचिव पद से दमयंती रावत की भी छुट्टी हो गई है। हाल ही में शासन ने बोर्ड के पुनर्गठन का पुर्नगठन किया था। इस दौरान शासन ने श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को अध्यक्ष पद से हटाकर शमशेर सिंह सत्याल को जिम्मेदारी सौंपी थी।

दमयंती रावत को उनके मूल विभाग शिक्षा में वापस भेजा गया है। शिक्षा विभाग में पहले से ही उनके खिलाफ जांच भी लंबित बताई जा रही है। सरकार और श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुछ दिनों पहले ही हटाए था। सरकार ने सख्त रुख जारी रखते हुए बोर्ड ने दमयंती रावत को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया कि बोर्ड का पुनर्गठन होने के फलस्वरूप दमयंती रावत को पदमुक्त किया गया है। श्रम मंत्री की वजह से ही उन्हें श्रम महकमे में बोर्ड में 27 दिसंबर, 2017 को प्रतिनियुक्ति दी गई थी। बोर्ड का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसका पुनर्गठन किया गया है। आदेश में दमयंती रावत को मूल शिक्षा विभाग में पहले की स्थिति के अनुसार योगदान देने को कहा गया है।

दमयंती रावत उक्त प्रतिनियुक्ति से पहले शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी के पर तैनात थीं। उन्हें इसी पद पर पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया था। तैनाती स्थल पर लंबे समय तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने की वजह से उनके खिलाफ महकमे में जांच लंबित है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply