नीरव मोदी पर ईडी ने कसा शिकंजा, 637 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की

Please Share

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी एवं भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना शिकंजा और कस दिया है। ईडी ने सोमवार को भारत और चार अन्य देशों में नीरव और उसके परिवार की 637 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं। इंटरपोल नीरव मोदी की बहन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है। इनमें ज्वैलरी, बैंक अकाउंट समेत अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पीएनबी घोटाला मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की विदेश में स्थित 4,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान की है। सूत्रों की मानें तो इन संपत्तियों में से ही 637 करोड़ की संपत्ति को जब्‍त किया गया है।

नीरव मोदी के खिलाफ ये कार्रवाई भारत समेत कुल 5 देशों में हुई है। ईडी ने जो चीजें जब्त की हैं, उन्हें करीब 22.69 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी जब्त की है. ये सभी चीजें हांगकांग से जब्त की गई हैं।

इसके अलावा दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये की कीमत का फ्लैट सीज किया गया है। ये फ्लैट पूर्वी मोदी के नाम से रजिस्टर है। बताया जा रहा है कि 2017 में ही ये फ्लैट खरीदा गया था।

ईडी ने सिंगापुर से 44 करोड़ रुपये की कीमत का बैंक खाता भी जब्त किया है। ये कंपनी ब्रिटिश वर्जन आइसलैंड के नाम से रजिस्टर है, जिसमें पूर्वी मोदी और मयंक मेहता का नाम शामिल है।

इनके अलावा भी नीरव और पूर्वी के नाम से पांच अन्य बैंक खातों को सीज किया गया है, जिसमें करीब 278 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लंदन में करीब 56 करोड़ रुपये की कीमत की प्रॉपर्टी, लंदन में ही एक फ्लैट को भी जब्त कर लिया गया है। इन संपत्तियों के अलावा अमेरिका में भी 216 करोड़ की दो संपत्तियों को जब्त किया गया है। ये संपत्ति न्यूयॉर्क में थी।

माना जा रहा है कि उक्त देशों में नीरव मोदी के कुछ शोरूम्स भी ईडी की रडार पर हैं और उन्हें भी जल्द जब्त किया जा सकता है। बता दें कि जांच एजेंसी अब तक नीरव मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की देशभर में करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like