देहरादून: घर से निकलने से पहले यातायात प्लान ज़रूर देखें, धनतेरस व दिपावली पर शहर में इस प्रकार से होगा यातायात प्लान.

Please Share
देहरादून: देहरादून पुलिस द्वारा दिनांक 12 नवम्बर को धनतेरस एवं दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर, 2020 को दिपावली त्यौहार के दौरान शहर में संभावित यातायात दबाव के दृष्टिगत यातायात प्लान को इस प्रकार से रखा गया है।
डायवर्ट प्वाईंट (इन स्थानों से यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में यातायात डायवर्ट किया जायेगा)
• पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें।
• सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड़ तिराहा से म्युनिसिपल रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
• प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक पर दबाव अधिक होने पर आराघर से आने वाले यातायात को सीएमआई से एम0के0पी0 चौक होते हुये सुभाष रोड़ बैनी बाजार की ओर भेजा जायेगा।
• ओरिएण्ट चौक – घन्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएण्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
• दर्शनलाल चौक – घन्टाघर पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर दर्शनलाल से घन्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
• धर्मपुर चौक – माता मंदिर रोड़ से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर भेजा जायेगा।
• वन-वे व्यवस्था – रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट तक वन-वे रहेगा, आई0जी0 कट से रिचीरिच की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे, सभी वाहन आई0जी0 कट से पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुये चन्दर नगर कट से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
बैरियर प्वाईंट (इन स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात को बाजार में प्रवेश करने से रोका जायेगा)
1. राजा रोड़।
2. दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के सामने।
3. सहारनपुर चौक कांवली की ओर।
4. तहसील चौक से अन्दर तहसील के पास।
5. मच्छी बाजार काली मन्दिर के पास।
6. पीपलमण्डी।
7. धामावाला मस्जिद।
8. बुद्धा चौक।
9. दर्शनलाल चौक।
10. घण्टाघर।
11. ओरिएण्ट चौक।
12. सर्वे चौक।
यातायात का दबाव होने की स्थिति में धनतेरस के दृष्टिगत विक्रमों का रूट निम्नवत रहेगा। यातायात के सामान्य रहने की दशा में विक्रम अपने निर्धारित गन्तव्य तक जा सकेंगे।
• राजपुर रोड़ के 01 नम्बर विक्रम ग्लोब चौक से पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड बेनी बाजार होते हुए वापस जायेगें।
• रायपुर रोड वाले 02 नम्बर विक्रम सर्वे चौक तक आयेगें, सर्वे चौक से वापस जायेगें।
• 03 नम्बर विक्रम रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना जायेंगे।
• 05, 08 नम्बर विक्रम रेलवे गेट तक आ सकेगें एवं यहीं से वापस जायेंगे।
• 06 , 07 व 09 नम्बर विक्रम बिन्दाल पुल तक आ सकेगें एवं यहीं से वापस जायेंगे।
पार्किंग स्थल (शहर क्षेत्रान्तर्गत निम्न स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गयी है)
सुभाष रोड, एम0के0पी0 रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग
1. रेंजर्स ग्राउण्ड़ 
2. पवेलियन ग्राउण्ड़
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग
1. एम0डी0डी0ए0 पार्किंग घण्टाघर
2. हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य बायें ओर पार्किग
3. दर्शनलाल चौक से लैन्सडाउन चौक के बायें ओर पार्किंग
4. हिमालयन आर्म्स से तहसील चौक से पहले बाँयी ओर पार्किंग (दीनदयाल पार्क के सामने)
5. घण्टाघर के बाँये ओर पार्किंग 
धर्मपुर क्षेत्र के वाहनों के लिये पार्किंग
1. रेसकोर्स रोड वन साईड पार्किंग
2. बन्नू स्कूल
चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग 
1. जनपथ मार्केट बिन्दाल
सहारनपुर रोड, प्रिन्स चौक गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग 
1. नगर निगम कार्यालय
2. राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्पलेक्स
3. एसएसपी कार्यालय पार्किंग
4. यातायात कार्यालय के सामने पार्किंग
देहरादून की संभ्रान्त जनता से अनुरोध है कि कृपया यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस देहरादून को अपना सहयोग प्रदान करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like