पिथौरागढ़ में अवैध आतिशबाजी भण्डारण करने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग 75 लाख की अवैध आतिशबाजी सामग्री सीज़

Please Share
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने दिनांक- 10/11/2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान पिथौरागढ़ मुख्यालय स्थित तीन अलग-अलग गोदामों में गोदाम स्वामियों द्वारा बिना लाईसेंस के भीड़भाड़ एवं रिहायशी / घनी आबादी वाले इलाकों में आतिशबाजी से सम्बन्धित विस्फोटक पदार्थ ( पटाखा- बम, रॉकेट, फुलझड़ी, चकरी आदि ) का अवैध रुप से भण्डारण करने पर 03 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर, उनके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में पृथक-पृथक अभियोग पंजीकृत किये गये तथा समस्त आतिशबाजी के सामान को सीज किया गया ।
सीज किये गये अवैध आतिशबाजी से सम्बन्धित सामग्रियों का अनुमानित मूल्य 75 लाख रुपये है। उक्त पटाखों की रिकवरी जनपद में अब तक हुई रिकवरी में सर्वाधिक है। उपरोक्त सामान को घनी आबादी/व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मध्य अवैध रुप से भण्डारित किया गया था तथा भण्डारण स्थल पर सम्भावित आगजनी की घटना के दृष्टिगत किसी प्रकार की रोकथाम सम्बन्धी व्यवस्था नहीं की गई थी। यदि किन्हीं कारणों से असावधानीवश आगजनी होने की स्थिति में भण्डारित पटाखों के माध्यम से आस-पास गम्भीर संपत्ति एवं जनहानि होने की प्रबल सम्भावना थी। 
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: इन 06 शहरों में दीपावली पर केवल 2 घण्टे ही जलाए ग्रीन पटाखे, मुख्य सचिव ने किए आदेश जारी
गिरफ्तार अभियुक्त गण/वैधानिक कार्यवाही का विवरण:
1. चन्द्र प्रकाश गुप्ता पुत्र छोटे लाल गुप्ता, निवासी पाण्डेगाँव पिथौरागढ़, के विरुद्ध मु0अ0सं0- 273/2020, धारा- 286 भा0द0वि0 एवं 9 (B) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2. करन सिंह भण्डारी पुत्र मोती सिंह भण्डारी, निवासी ग्राम नैनी सैनी जाजरदेवल, के विरुद्ध मु0अ0सं0- 274/2020, धारा- 286 भा0द0वि0 एवं 9 (B) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
3. मोहन सिंह खड़ायत पुत्र हर सिंह खड़ायत, निवासी मढ़खड़ायत पिथौरागढ़, उम्र 46 वर्ष, के विरुद्ध मु0अ0सं0- 275/2020, धारा- 286 भा0द0वि0 एवं 9 (B) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ रमेश तनवार के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम शामिल थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like