उत्तराखंड में आज 632 नए कोविड-19 मरीज़, 436 हुए स्वास्थ्य, 12 की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, कल शाम 06:00 बजे की रिपोर्ट में 632 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 22, बागेश्वर ज़िले से 14, चमोली ज़िले से 17, चम्पावत ज़िले से 11, देहरादून ज़िले से 279, हरिद्वार ज़िले से 54, नैनीताल ज़िले से 92, पौड़ी ज़िले से 15 पिथौरागढ़ ज़िले से 44, रुद्रप्रयाग ज़िले से 9, टिहरी ज़िले से 30, उधमसिंह नगर ज़िले से 27 व उत्तरकाशी ज़िले से 18 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।
कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 79141 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 1307 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई है। जिसमे श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में 1, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 4, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1, सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में 1, DH बागेश्वर में 1, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में 1 व डॉ सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 3 मौतें हुई है। 

यह भी पढ़ें: देहरादून में भारत बंद को लेकर कांग्रेसी भी सड़कों पर, कृषि बिल का विरोध

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 71541 हुई है, जिसमे आज 436 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अल्मोड़ा ज़िले से 39, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 11, चम्पावत ज़िले से 8, देहरादून ज़िले से 149, हरिद्वार ज़िले से 34, नैनीताल ज़िले से 88, पौड़ी ज़िले से 4, पिथौरागढ़ ज़िले से 45, रुद्रप्रयाग ज़िले से 23, टिहरी ज़िले से 25, उधमसिंह नगर ज़िले से 0 व उत्तरकाशी ज़िले से 10 मरीज़ आज स्वास्थ होकर घर लोटे है। अब तक 894 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।
अब उत्तराखंड में 5399 सक्रिय मामले बचे है जिसमे अल्मोड़ा ज़िले से 271, बागेश्वर ज़िले से 165, चमोली ज़िले से 376, चम्पावत ज़िले से 166, देहरादून ज़िले से 1850, हरिद्वार ज़िले से 523, नैनीताल जिले से 488, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 404, पिथौरागढ़ जिले से 339, रुद्रप्रयाग जिले से 71, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 280, उदमसिंह नगर जिले से 284 व उत्तरकाशी ज़िले से 182 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 15501 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 12816 है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like