उत्तराखंड में आज 15 लोगों की मौत, 580 नए कोविड-19 मरीज़, 547 हुए आज स्वास्थ्य

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, कल शाम 06:00 बजे की रिपोर्ट में 580 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 17, बागेश्वर ज़िले से 19, चमोली ज़िले से 20, चम्पावत ज़िले से 22, देहरादून ज़िले से 156, हरिद्वार ज़िले से 52, नैनीताल ज़िले से 127, पौड़ी ज़िले से 20 पिथौरागढ़ ज़िले से 73, रुद्रप्रयाग ज़िले से 9, टिहरी ज़िले से 13, उधमसिंह नगर ज़िले से 32 व उत्तरकाशी ज़िले से 20 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।
कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 85269 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 1399 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 15 लोगों की मौत हुई है। जिसमे एम्स ऋषिकेश में 1, डॉ सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 2, श्री महेनत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून में 2, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 3, वेल्मेड हॉस्पिटल देहरादून में 1, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में 2, डिस्ट्रिक्ट उधमसिंह में 1 व हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 3 मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना पॉजिटिव, खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी जानकारी

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 76770 हुई है, जिसमे आज 547 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अल्मोड़ा ज़िले से 38, बागेश्वर ज़िले से 25, चमोली ज़िले से 7, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 185, हरिद्वार ज़िले से 53, नैनीताल ज़िले से 54, पौड़ी ज़िले से 62, पिथौरागढ़ ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 13, टिहरी ज़िले से 23, उधमसिंह नगर ज़िले से 60 व उत्तरकाशी ज़िले से 27 मरीज़ आज स्वास्थ होकर घर लोटे है। अब तक 1033 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।
अब उत्तराखंड में 6067 सक्रिय मामले बचे है जिसमे अल्मोड़ा ज़िले से 334, बागेश्वर ज़िले से 185, चमोली ज़िले से 338, चम्पावत ज़िले से 171, देहरादून ज़िले से 1671, हरिद्वार ज़िले से 477, नैनीताल जिले से 1089, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 334, पिथौरागढ़ जिले से 475, रुद्रप्रयाग जिले से 154, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 299, उदमसिंह नगर जिले से 251 व उत्तरकाशी ज़िले से 289 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 18579 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 15646  है।

यह भी पढ़ें: विश्व का पांचवा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित न होने देने में कांग्रेस पार्टी अपने एजेंटों के द्वारा रचा रहा है षड्यंत्र- भाजपा किच्छा विधायक राजेश शुक्ला

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like