अत्यंत दु:खद: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 26 लोगों को ले जा रहा टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 14 लोगों की मौत, 12 घायल

Please Share
Rudraprayag: बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से आगे रैतोली के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इसमें करीब 26 यात्री सवार थे। हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। साथ ही कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है।
घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। चार घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया। 
सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।
हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like