त्यूणी अटाल के पास दो वाहनों में टक्कर, एक की मौके पर ही हुई मौत, दूसरा घायल

Please Share
त्यूनी, जनपद देहरादून: आज दिनांक 03.01.2021 को थाना त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि अटाल के पास मुख्य मार्ग पर एक्सीडेण्ट हो गया है। जिस पर थानाध्यक्ष त्यूणी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुचे, जहाँ पर दो वाहनों का आपस मे टक्कर लगने से एक वाहन बोलेरो मैक्स HP63B1245 अन्यन्त्रित होकर गहरी खाई मे गिर गयी। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जिसको पुलिस द्धारा गहरी खाई से बाहर निकाला गया व मौके पर ही पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए C.H.C त्यूनी भेजा गया व अन्य गाड़ी के घायल चालक को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूनी भेजा गया। दोनो तरफ से कोई लिखित तहरीर नही आयी। दुर्घटना की जांच की जा रही है।
मृतक का नाम केवल राम पुत्र तुलसी राम निवासी ग्राम भाटगढ पो0ओ0 पवान थाना नेरवा, जिला शिमला व घायल हुए व्यक्ति का नाम बलवीर पुत्र सुपाराम, निवासी ग्राम मोराड, शिलाई हि0प्र0 है।

त्यूणी अटाल के पास दो वाहनों में टक्कर, एक की मौके पर ही हुई मौत, दूसरा घायल 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like