देहरादून: हत्या के अभियुक्त दम्पत्ति गिरफ्तार, सम्पत्ति के लिए अपनी ही माता का गला दबाकर की हत्या

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी मिली कि दिनांक 25/01/21 को नवरत्न नामक व्यक्ति, जो बनारस में रहते है, ने पुलिस को टेलीफोन के जरिये अवगत कराया कि उसके साले जयवीर ने उन्हें बताया कि उसकी सास सरोज देवी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है। चूकि सास, बहु व बेटे मे अकसर झगड़ा होता रहता था, इसलिए हमे शक है कि कहीं उनके साले द्वारा उनकी सास की हत्या न कर दी हो, वह शव का अंतिम संस्कार करने वाले है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया व चौकी प्रभारी नालापानी प्रदीप सिंह रावत को मौके पर जाकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया।
पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतका की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई तथा स्थानीय लोगो द्वारा भी दबी जुबान से मृतका की हत्या उसके बेटे जयवीर व बहु सोनम द्वारा किये जाने का शक जताया गया, जिस पर जयवीर व उसकी पत्नी सोनम को पूछताछ हेतु चौकी नालापानी बुलाया गया। घटना के कारण स्थानीय जनता में रोष होने के कारण जयवीर व उसकी पत्नी सोनम को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी नालापानी में बैठाया गया।

यह भी पढ़ें: यह गणतंत्र दिवस हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला होः मुख्यमंत्री

आज दिनांक 26/01/21 को मृतका की पुत्री वादिनी एडवोकेट मिथिलेश द्वारा थाना डालनवाला आकर घटना के संबंध में एक तहरीर दाखिल की गयी। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 18/2021 धारा 302 भादवि बनाम जयवीर पुत्र स्व0 राम सिंह नि0 102 अम्बेडकर कालोनी, डी0एल0 रोड़ देहरादून व सोनम पत्नी जयवीर निवासी उपरोक्त, पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी नालापानी उ0नि0 प्रदीप सिंह रावत के सुपुर्द की गई। दौराने विवेचना साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दम्पत्ति को चौकी नालापानी से आज दिनांक 26/01/21 को गिरफ्तार किया गया, जिन्हे बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त दम्पत्ति द्वारा बताया कि हम दोनों के साथ में हमारी माता जी भी डी0 एल0 रोड अम्बेडकर कालोनी में रहती थी तथा हमारे साथ सम्पत्ति को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा करती थी तथा हम दोनो को सम्पत्ति से बेदखल करना चाहती थी, जिस सम्बन्ध में मेरी माता जी ने पत्राचार भी करना शुरू कर दिया था। इस बात को लेकर हमारे बीच कई बार लड़ाई झगड़ा भी हुआ। हम दोनो ने सम्पत्ति से बेदखल होने के डर से दिनांक 25.01.2021 को सुबह करीब 01:00 बजे अपनी माताजी का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
गठित पुलिस टीम में जूही मनराल (क्षेत्राधिकारी डालनवाला), मनीभूषण श्रीवास्तव (प्रभारी निरीक्षक डालनवाला), व0उ0नि0 दीपक धारीवाल, उ0नि0 प्रदीप सिंह रावत (चौकी प्रभारी नालापानी), का0 उमेश कुमार, का0 मनोज भारती, म0का0 ज्योति व म0का0 तुलसी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: राजपथ, नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से “केदारखंड” की झांकी की गई प्रदर्शित

यह भी पढ़ें: “जय बोला जय बोला मेरा बाबा केदार, कैलाशो मा बाबा तू छै पंच केदार” हुआ रिलीज़, आर डी फाउंडेशन की प्रोडक्शन तले पूनम असवाल की मधुर आवाज़ से संजोया हुआ

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like