पीएम मोदी के झूठ का एडमिरल विनोद पसरीचा ने किया पर्दाफाश: कांग्रेस

Please Share

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले पांच साल की गलतियों के लिए क्या राजीव गांधी जिम्मेदार हैं?

पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा आईएनएस विराट पर राजीव गांधी के छुट्टी मनाने के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह सभी आरोप निराधार हैं। आईएनएस विराट को खुद नेवी एडमिरल ने तैनात करवाया था। उन्होंने कहा वाइस एडमिरल विनोद पसरीचा ने इस बात का खंडन किया है कि राजीव गांधी छुट्टी मानने नहीं बल्कि आधिकारिक यात्रा पर गए थे। पवन खेड़ा ने कहा कि मुद्दे की बात तो यह है कि राजीव गांधी को वीपी सिंह की सरकार ने सुरक्षा प्रदान नहीं की थी, जिस सरकार को बीजेपी समर्थन दे रही थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like